Latest

इविवि : अगस्त अंत में प्रवेश परीक्षा संभावित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा अगस्त अंत तक संभावित है। प्रवेश प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की सोमवार को होने वाली बैठक में टेंडर और बजट पर निर्णय की उम्मीद है। उसके बाद टेंडर जारी होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में कम से कम 21 दिन का समय चाहिए। उसके बाद अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन में भी तीन से चार सप्ताह का समय लगता है। साफ है कि विश्वविद्यालय प्रशासन कितनी भी जल्दी करे तो भी अगस्त अंत से पहले परीक्षा होनी मुमकिन नहीं।

Related Articles

Back to top button