भाजपाइयों ने चलाया कोविड-19 वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा चौक मंडल के द्वारा लोकनाथ पर कैंप लगाकर कोविड- वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि कोविड-वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम ना पाले वैश्विक महामारी कोरोना से अपने आप को बचाने के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं क्योंकि इस बीमारी से बचने के लिए कोविड-वैक्सीन ही सबसे बड़ा सुरक्षा चक्र है। आगे जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने 172 लोगों का कोविड-वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया
कार्यक्रम के संयोजक दिनेश विश्वकर्मा रहे। इस अवसर पर राघवेंद्र कुशवाहा राजेश केसरवानी गिरजेश मिश्रा सुभाष वैश्य मुकेश श्रीवास्तव लता श्याम अग्रवाल शम्भू शरण श्रीवास्तव राजू वर्मा सुमित वैश्य अरविंद गुप्ता अतुल खन्ना मनु कक्कड़ मधुसूदन निषाद शिव मोहन गुप्ता मयंक अग्रवाल सुनीता चोपड़ा विपिन चोपड़ा नीरज कसेरा शनि चोपड़ा अजय श्रीवास्तव अमित गुप्ता धीरज केसरवानी गौरव बाजपेयी विनोद कुमार कृष्णांगी श्रीवास्तव संजय गुप्ता भरत केसरी विवेक वर्मा लोकेंद्र प्रताप सिंह तरुण केसरवानी गुलाम मोइनुद्दीन आकाश केसरवानी आदि उपस्थित रहे।



