कांग्रेस के अतिरिक्त सभी दल एक एक जाति पकड़ कर राजनीति कर रहे – सुशील तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस के अतिरिक्त सभी दल उत्तर प्रदेश में एक एक जाति पकड़ कर प्रदेश में सत्ता में काबिज होने का दिवा स्वप्न देख रहे है,लेकिन जनता जागरूक हो चुकी है अब जातिवाद पर नही बल्कि बुनियादी मुद्दों पर संघर्ष करने वाली कांग्रेस पार्टी यूपी में सरकार बनाने जा रही है उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस(किसान) के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने किसान जनसंवाद यात्रा के दौरान मेजा विधानसभा के सिंगारो मोनाई में किसानों से बात करते हुए कही। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा के झूठ और पाखंड की पोल खुल चुकी है,साथ ही लोगो को यह भी पता चल चुका है कि सपा बसपा भी केवल कहने को उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल है,जबकिं सत्ताधारी पार्टी से असल संघर्ष कांग्रेस कर रही है। उक्त अवसर पर मास्क वितरण भी किया गया। जिला किसान कांग्रेस यमुनापार के अध्यक्ष जितेंद्र राय, नितिन तिवारी,सुरेश कुमार,अवनीश उपाध्याय,शुभम तिवारी,दुर्गेश पांडेय,सौरभ दुबे,पवन मिश्र आदि उपस्थित रहे।


