अल कौसर सोसायटी ने19 वर्ष के बबलू को पुलिस के चंगुल से मुक्त कराया

(अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बताया कि बबलू (परिवर्तित नाम)को पीपल गांव पुलिस ने चोरी के संदेह में पकड़ा था बबलू ई रिक्शा किराए पर लेकर चलाता है,बबलू के घर में उसकी बूढ़ी मां और एक छोटा भाई है, बबलू के रिक्शे पर कुछ लोग लोहे का ग्रिल रख कर जा रहे थे कि कुछ देर में पुलिस आ गई वो रिक्शे से कूद कर भाग गए, पुलिस बबलू को रिक्शे के साथ पकड़ पीपलगांव थाने ले गई। बबलू की मां ने नाजिया से मदद मांगी कि उनका बच्चा बेकसूर है उसे बचा ले पुलिस उसे थाने पर ले गई है उस पर चोरी का इल्ज़ाम है नाजिया ने धूमनगंज एसएचओ से बात किया और कहा कि वह जांच करके उचित कार्रवाई करें, धूमनगंज पुलिस ने बबलू को सीआरपीसी की धारा 107, 116 ,151 के तहत चालान कर दिया। नाजिया ने कहा कि उनकी संस्था अल कौसर सोसाइटी समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने लिए प्रतिबद्ध है, संस्था का प्यास है कि कोई भी निर्दोष कानूनी सहायता से वंचित ना रह जाए, इसलिए जब बबलू की मां उनसे मदद की गुहार लगाई तो उन्होंने अल कौसर सोसाइटी के अधिवक्ता सैयद मोहम्मद अंसर को बच्चे की बेल कराने को कहा,एडवोकेट अंसर ने ए.सी.एम. द्वितीय के यहां से बबलू को मुक्त कराया। संस्था के इस कार्य के लिए बबलू के माता और भाई ने संस्था के अध्यक्ष नाजिया का हृदय से आभार व्यक्त किया।

