Latest

तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के पदाधिकारियों ने शंकराचार्य निश्चलानंद से लिया आशीर्वाद

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी के पदाधिकारियों ने आज वाहिनी के संयोजक श्री श्रवण कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानन्द सरस्वती जी से उनके झूंसी स्थित शिवगंगा आश्रम में पूज्य महाराज श्री साक्षात्कार करके आशीर्वाद प्राप्त कर प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित समाज की ओर से अभिनन्दन किया. दर्शनलाभ के क्रम सर्व प्रथम उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा वेदपाठ स्वस्ती वाचन करके पूज्य शंकराचार्य जी के जन्मोत्सव पर अपनी शुभकामनायें अर्पित कर भगवान वेणी माधव एवं मां त्रिवेणी से उनके दिर्घायु की कामना की. पुरी पीठ शंकराचार्य आश्रम के सदस्य तीर्थ पुरोहित श्री राजीव भारद्वाज जी ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया. उपरान्त वाहिनी के अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने पूज्य शंकराचार्य जी के चरणों में निवेदन करते हुए. महाराज श्री को वाहिनी के संरक्षक पद को ग्रहण करने का सविनय निवेदन किया. जिस पर पूज्य शंकराचार्य जी ने कहा कि कल वो भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा में सम्मिलित होने के लिये प्रातः काल पुरी के लिये प्रस्थान करेंगे. और निवेदन पर विचार करके पुनः आगमन पर उसकी पुष्टि करेंगे. पूज्य शंकराचार्य जी ने तीर्थ पुरोहित समाज पर प्रकाश डालते हुए अनेक गौरवशाली विचारों से अभिसिंचित किया. और वाहिनी के समग्र कार्ययोजना पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए. तीर्थ पुरोहित समाज के मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया. उक्त अवसर पर बलराम शर्मा. असीम भारद्वाज. विजय मिश्रा. पिंटू शास्त्री.गोपाल काला. राकेश शर्मा. चन्दन शर्मा. रोहित पान्डेय. पवन पान्डेय. सागर पान्डेय. आकाश तिवारी. अनन्त पान्डेय. गौतम मिश्रा. रजनीश तिवारी. सोमू मिश्रा. आशीष पान्डेय. नीरज पान्डेय आदि उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button