इलाहाबाद समाचार
डिप्टी सीएम की नेकदिली दिव्यांग को तुरंत मंगवा कर दी ट्राइसिकल
इलाहाबाद। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिव्यांग युवक से निभाया अपना वादा।
अल्लापुर के दिव्यांग शिव कुमार को दी इलेक्ट्रानिक ट्राई साइकिल। दो महीने पहले ज़मीन पर बैठकर सुनी थी दिव्यांग शिव कुमार की समस्या।
दिव्यांग शिव कुमार को आज सर्किट हाउस में देखकर फौरन ट्राई साइकिल मंगवाकर उसे दिया।
दिव्यांग को ट्राई साइकिल देने के लिए काफी देर तक सर्किट हाउस में रुके रहे डिप्टी सीएम, जबकि उन्हें प्रतापगढ़ के लिए निकलना था।
ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग शिव कुमार का चेहरा खिल उठा और उसने हाथ जोड़कर डिप्टी सीएम का अभिवादन किया।


