Latest

जनता के समस्याओं के समाधान एवं जन-सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे सपाई : नरेन्द्र सिंह

( अनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव मे और शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव मे जिस तरीके से पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल और भाजपाईकरण किया गया इससे यह साफ हो गया कि भाजपा ने लोकतंत्र को लोपतंत्र बना दिया।
समाजवादी पार्टी के निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को बधाई देते हुए सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारी तंत्र के कई नाजायज हथकण्डों को दरकिनार करते हुए जो सपा प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख जीते हैं उनको बहुत बहुत बधाई! तथा उन बीडीसी सदस्यों का बहुत बहुत आभार जिन्होंने सरकारी तंत्र से मोर्चा लेकर सपा के पक्ष मे मतदान किया। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि जनता के सरोकारों से दूर हो चुकी भाजपा सरकार अब पद और प्रतिष्ठा हथियाने के लिए प्रशासन को अपना हथियार बना लिया है। लेकिन लोगों की परेशानियों से इनके पेशानी पर कोई सिकन नही जबकि जनता कष्ट मे कसमसा रही है। उत्तर प्रदेश बाइस मे इसका जवाब देगा। सपा नेता श्री सिंह ने कहा कि 15 जुलाई को जनता की समस्याओं के समाधान एवं जन-सम्मान के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आव्हान पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करके महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button