जय गणेश एंटरटेनमेंट व जय गणेश म्यूजिक कम्पनी के प्रोडक्शन हेड अरविंद यादव ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बॉलीवुड की कई फिल्मों में व टीवी सीरियल के प्रोडक्शन हेड एवं जेजीई प्रोडक्शन हाउस के हेड अरविंद यादव ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया,आफिस टीम के साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी सम्मिलित हुए,जिसमें केक कटने के पश्चात लोंगो ने ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया, तू जिए हज़ारों साल के म्यूजिक के साथ सभी लोंगो ने एक साथ बधाईयाँ दी, शानदार व्यवस्था के साथ लोंगो से माहौल बेहद ख़ुशनुमा था, इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपनिदेशक सूचना एवं फ़िल्म बंधु उत्तर प्रदेश श्री दिनेश सहगल जी के साथ आश्रम वेब सीरीज की नायिका आकांक्षा पांडेय , जय गणेश इंटरटेनमेंट व जय गणेश म्यूजिक के निर्माता निर्देशक श्याम कमल यादव व हिमांशु यादव ने भी बधाई दी शिवानी वर्मा , राहुल राय, श्रुति, एली, गरिमा कपूर, शिवी चतुर्वेदी,नैंसी जायसवाल, नेहा वर्मा, डॉक्टर धीरज ,मनीषा सिंह सोलंकी, आकांक्षा वर्मा, आंचल, तृप्ति, अंशिका, स्नेहा श्रीवास्तव डॉली, आदि कई लोग मौजूद थे |


