राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर प्रदेश में व्यापारिक समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन सांसद को सौंपा

(विनय मिश्रा)। प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश में व्यापारिक समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन दिया जा रहा है । इसी परिपेक्ष में जनपद प्रयागराज का व्यापारी भी सांसद फूलपुर श्रीमती केसरी देवी पटेल के माध्यम से प्रधानमंत्री को 6 सूत्री ज्ञापन भेजा जा रहा है। प्रदेश में वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए। कोरोना से मृत व्यापारी को “मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना” के अंतर्गत शामिल करते हुए उसके परिजन को रु दस लाख का मुआवजा दिया जाए। लाकडाउन समय का दुकानों के दो महीने का बिजली के बिल माफ किए जाएं। देश में 3 सितंबर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए । व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को प्रभावी बनाते हुए व्यापारियों को उचित सुरक्षा दी जाए। पेट्रोल, डीजल रसोई गैस, की लगातार बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ रही है इस पर रोक लगाई जाए और पेट्रोल डीजल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल किया जाए आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी नगर अध्यक्ष लालू मित्तल, नगर महामंत्री अनूप वर्मा नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाली सरदार, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन ज्योत सिंह रॉयल सरदार, महामंत्री सैफ अहमद सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल, महामंत्री अमित सिंह, अवंतिका टंडन अध्यक्ष सिविल लाइंस महिला उद्योग व्यापार मंडल, कोषा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंजेश भारतीय, रूपाली अवस्थी, सविता सेठ , दिव्या सेठ, विक्की टंडन, सचिन कुमार, अशोक सेठ,के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।




