Latest

अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस प्रयागराज में धूमधाम से मनाया

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस के रूप में एक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का शानदार आयोजन कराया गया । जिले के लगभग सभी बालक , बालिकाओं और शतरंज के उच्च-कोटि के खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया जिसमें जिला, प्रदेश और राष्ट्रीयस्तर के साथ इन्टरनेशनल रेटिंग प्राप्त अधिकांश खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिला शतरंज संघ प्रयागराज की तरफ़ से आयोजित इस शतरंज टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर शतरंज के प्रति अपनी श्रद्धा का भाव प्रकट कर एक मिसाल कायम करते हुए इस बिना पुरस्कार राशि वाले इस शतरंज टूर्नामेंट में ऑनलाइन अपने अपने घरों से खेल कर भरपूर जोर आज़माइश के साथ खेला और शतरंज खेल के उत्थान का अपनी ओर से भरपूर प्रयास किया। विजेताओं में सीनियर वर्ग पहला-रवि चोपड़ा,दूसरा-राजेश पाठक, तीसरा- अविनाश द्विवेदी। अण्डर-15 आयु वर्ग पहला- संचिता यादव, दूसरा- इब्राहीम सिद्धीकी, तीसरा- दिव्यांश कुमार चौरसिया । अण्डर-9 आयु वर्ग पहला- आदित्य त्रेहन, दूसरा- रिद्धिशा,तीसरा- अनिकेत मिश्रा । जिला शतरंज संघ प्रयागराज के अध्यक्ष पंडित श्याम जी पाठक ने सभी ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में उपस्थिति होने वाले शतरंज खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने सौहार्दपूर्ण वातावरण को कायम बनाते हुए अपने ईमानदारी का परिचय दिया । उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विजेताओं को डिजिटल सार्टिफिकेट देने की बात कही ।

Related Articles

Back to top button