Latestप्रदेश

कानपुर: जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई 12, डिप्टी CM बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

कानपुर। कानपुर देहात और कानपुर नगर में सरकारी ठेके से जहरीली शराब सप्लाई के मामले में अब तक 12 की मौत हो चुकी है. इसमें कानपुर नगर के सचेंडी के 6 लोग शामिल हैं, वहीं कानपुर देहात से 6 लोगों की मौत हुई है. उधर हैलट अस्पताल में अभी भी आधा दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं कानपुर नगर और देहात में शराब से मौतों के मामले में मुख्य अभियुक्त विनय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. विनय सिंह सपा के पूर्व विधायक राम स्वरूप गौर का पौत्र है. आरोप है कि विनय का मिलावटी शराब का कानपुर और पड़ोसी जिलों में नेटवर्क फैला हुआ है.

इस बीच डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा हैलट अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने बीमार मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा. डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों को उचित इलाज के निर्देश दिए.

डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई होगी.

उन्होंने कहा कि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें कानपुर भेजा है. घायलों और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया गया है.

उधर जहरीली शराब से बीमार लोगों के बढ़ने का सिलसिला जारी है. आरोप है कि ज़िला प्रशासन ने गांव में एम्बुलेंस तक नहीं भेजी. पुलिस की जीप से ज़हरीली शराब से बीमार लोग अस्पताल पहुंचाए जा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button