आजाद’ पुस्तक विमोचन समारोह में हुआ पुस्तक का विमोचन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य प्रतिनिध सभा के संयोजकत्व में आर्य कन्या डिग्री कॉलेज एवं इण्टर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में ‘आजाद’ विमोचन समारोह आयोजित किया गया। अमर शहीद चन्दशेखर आजाद की 115वीं जयन्ती के अवसर
पर मुख्य अतिथि पंकज जायसवाल, मन्त्री आर्य प्रतिनिधि सभा, उ0प्र0, अध्यक्ष व
प्रबन्धक, शासी निकाय, आर्य कन्या डिग्री कॉलज, इण्टर कॉलेज ने अपने वक्तव्य में
शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को देश का गौरव बताते हुए कहा कि अल्पायु में उनका जाना देश की बड़ी क्षति है। अध्यक्षीय वक्तव्य में रवीन्द्र जायसवाल प्रधान आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में चन्द्रशेखर आजाद का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डॉ० रमा सिंह, प्राचार्या, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने अपने
उद्बोधन में कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद ने जो आजादी दिलवायी है वह हमें
अपने प्रयासों । से बचा कर रखना है। पुस्तक विमोचन के लिए उनका जन्मदिवस
सबसे अनुकूल अवसर है। इस अवसर पर अपनी नवरचित पुस्तक ‘आजाद के उन्मुक्त
जीवन की उन्मुक्त कहानी’ का विमोचन के समय लेखक आचार्य, उमाशंकर शास्त्री
ने बताया कि चन्द्रशेखर आजाद की कहानी को लिपिबद्ध करने का सपना उन्होने देखा था। वह आज साकार हो कर पुस्तक का रूप ले चुका है। विमोचन समारोह में डॉ0 कल्पना वर्मा, अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की पुस्तक ‘कोरोना काल और साहित्य चेतना’, डॉ० इमा सिरोठिया, अध्य विभाग आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की 19 काल के तनाव प्रबन्धन में भारतीय संगीत का समसामयिक चिन्तन तथा डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल की पुस्तक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य कोविड 19 का सामाजिक अवलोकन’ का विमोचन भी हुआ। अतिथियों का स्वागत इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या, डॉ. सुधा उपाध्याय ने किया। आभार ज्ञापन करते समय आर्य प्रतिनिधि सभा के अतरंग सदस्य आर्य श्री राजा सिंह भदौरिया ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के संयोजन की उनक उनकी कल्पना इस विमोचन समारोह में साकार हुई है। संचालन रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ० ममता गुप्ता, डॉ सुधा सिंह, डॉ० रेनू जैन, डॉ0 नीलांजना जैन,डॉ0 दीपशिखा, डॉ0 चित्रा चौरसिया, डॉ0 मुदिता तिवारी, संजय सिंह, अर्चना जायसवाल, अनूपमा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व आर्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।



