दयनीय स्थिति में है रामबाग विद्युत उपखंड

विद्युत कर्मचारी के लिए कोई सुविधा नहीं पानी की टंकियों में रेंग रहे हैं कीड़े
( विनय मिश्रा ) प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार शहर के प्रमुख बाजारों को जोड़ने वाला एकमात्र रामबाग विद्युत उपखंड है। जहां से मुट्ठीगंज बाई का बाग रामबाग कीडगंज दारागंज आलोपीबाग बहराना कीडगंज चौखंडी जीरो रोड देश के प्रमुख बाजारों में विद्युत की सप्लाई करने वाली में एकमात्र रामबाग उपखंड का हालत दयनीय स्थिति में हो गई है। उपकेंद्र की कुछ समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जाये। वही रामबाग में पानी की उचित व्वयस्था न होने के कारण स्टाफ को इधर उधर भटकना पड़ता है। और जो टँकी लगी है ।वो बहुत गंदी हो चुकी है । जिसमे कीड़े चल रहे है और टँकी भी खराब हो चुकी है। अगर यथा सम्भव हो तो एक समरसेबल एवम वाटर कूलर की व्वयस्था करायी जाये। मेन गेट में विगत कई वर्षों से सीवर लाइन जाम चल रही जिस कारण मेन गेट पर गंदगी भर जाती है । और उसी गंदगी से आना जाना होता है। वही बिल जमा करने आये हुए कंज्यूमरो को धुप/पानी में खड़ा होना पड़ता है। जो टीन शेड लगी है । वे भी जर्जर हो चुकी है । इसके लिए कैश काउंटर से लेकर मेन गेट तक छत का इंतज़ाम करवाया जाये। पहला 10 mva ट्रांसफॉमर साइड आइसुलेटर वर्षों से खराब पड़ा है । जिस कारण उस ट्रांसफॉमर साइड काम करने के लिए 33 केवी का शट डाउन लेके काम करना पड़ता है । जिससे दोनो 10 mva ट्रांसफॉमर बन्द हो जाते है। मेन गेट से सीढ़ी से ऊपर जाते हुए हिस्से में काफी समय से दीवाल में दरार पड़ चुकी है ।जिससे ये डर बना हुआ की अब गिरे की तब गिरे । जैसी समस्याओं को अपने संज्ञान में लेते हुए अपने स्तर से या अपने उच्च अधिकरियों को अवगत करा के इन सब समस्याओं निराकरण करने की कोशिश करें । रामबाग विद्युत उपखंड की तमाम समस्याओं पर उच्चअधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है । जबकि छोटे अधिकारियों द्वारा बार बार कहे जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।




