Latest

श्रावण के दूसरे सोमवार पर महाकालेश्वर की करें पूजा- महामंडलेश्वर कौशल्या नंदगिरी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्रावण का 2 अगस्त को दूसरा सोमवार पड़ने जा रहा है। ऐसे में इस दिन भगवान शिव के महाकालेश्वर रूप की पूजा विशेष महत्व माना गया है। किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी टीना मां ने बताया दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर शिव की विशेष पूजा करने का विधान माना गया है। मान्यता के अनुसार इस दिन श्रद्धालु को ‘ऊं महाशिवाय वरदाय हीं ऐं काम्य सिद्धि रुद्राय नम: मंत्र का रुद्राक्ष की माला से कम से कम 11 मामला जाप करना चाहिए। माना जाता है कि महाकालेश्वर की पूजा से सुखी गृहस्थ जीवन मिलता है। कौशल्यानंद गिरी टीना मा ने बताया की महाकालेश्वर अपने आशीर्वाद से पारिवारिक कलह, पितृ दोष सहित तांत्रिक दोष से मुक्ति प्रदान करते हैं। श्रावण मास के संबंध में माना जाता है । कि इस महीने में पूरे मन से भगवान शिव की पूजा करने से लोगों को सुख, सफलता और समृद्धि मिलती है। महामंडलेश्वर टीना मां ने बताया ऐसे में सावन के महीने में पड़ने वाले सभी सोमवार यानि श्रावण सोमवार के दिन व्रत के लिए कहा जाता है। वहीं कई भक्त सावन महीने के पहले सोमवार से शुरु कर सोलह सोमवार तक लगातार उपवास रखते हैं।
वहीं कोरोना महामारी के बीच भक्तों को अपने घर में पूजा करते हुए शिवलिंग पर पानी, दूध, फूल, बिल्व पत्र चढ़ाने चाहिए, आरती कर सकते हैं और व्रत कथा का पाठ कर सकते हैं। पहली पूजा सुबह जल्दी करनी चाहिए, जबकि दूसरी पूजा सूर्यास्त के बाद करनी चाहिए। श्रावण महीने में सभी मंगलवार देवी पार्वती को समर्पित होते हैं । इस दिन भक्त माता मंगला गौरी को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं।

Related Articles

Back to top button