Latest

क्षेत्र की जनता दलालों के चक्कर में न पड़े- कविता तिवारी, नवागत बीडीओ ने संभाला कार्यभार

( अनुराग शुक्ला आशीष मिश्रा ) बहरिया, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विकास खंड फूलपुर की बीडीओ कविता तिवारी ने बीडीओ बहरिया के लिए अपना अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बीडीओ कविता तिवारी ने बहरिया की पूर्व बीडीओ दिव्या सिंह के स्थान पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी ने कहा कि विकास खंड में शासन के मंसानुरूप कार्य होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता दलालों के चक्कर में न पड़े। आगे कहा कि लोग अपनी समस्या को लेकर मुझसे व्यक्तिगत मिले। उनकी समस्या को हर सम्भव दूर करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान बीडीओ कविता तिवारी ने सभी मातहतों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आये और जनता की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

Back to top button