नगर निगम के द्वारा वाहन पार्किंग स्टैंड निरस्त करने के बाद भी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली जारी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के सिविल लाइन सर्विस लेन मे आज भी पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है ।वही नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा अखबारों में बयान जारी करने के बाद भी की वाहन पार्किंग का टेंडर निरस्त किया जाता है ।
नगर आयुक्त को पत्र-शासन को भी कराया संज्ञान
और बाद में नगर निगम के सर्विस लेन में वाहन पार्किंग के नाम पर वसूली जारी हो जाती है । वही नगर निगम के अधिकारी जनता के समक्ष अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं । वही एक पार्षद ने मांग किया है नगर निगम वाहन पार्किंग के टेंडर को निरस्त करने की प्रतिलिपि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को भेजें । ताकि वाहन पार्किंग के नाम पर वसूली कर रहे लोगों पर शिकंजा कसे और पुलिस गिरफ्तार करें । एक ओर जहां गुंडे बदमाश माफिया भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अपना घर छोड़कर के फरार है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम अवैध वसूली करने वालों को रोक नहीं पा रहा है।वही पार्षद ने बताया कि अखबारों की न्यूज़ को उन्होंने शासन और भाजपा नेतृत्व को भेजकर अवगत कराया है कि किस तरह से नगर निगम के अधिकारी जनता के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं । इन पर सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल सर्विस लेन से वाहन पार्किंग पर वसूली समाप्त की जाए !




