सेंध करके लाखों का उड़ाया जेवरात क्षेत्र में फैला दहशत का माहौल

नारीबारी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघोलवा गांव में गौरव सिंह पुत्र नरेश बहादुर सिंह के यहां बीती रात को लाखों की चोरी करके चोर निकल गए भनक तक नहीं लगी। जिसकी सूचना जारी चौकी प्रभारी को दी गई । जहां प्रभारी द्वारा कार्यवाही की गई और इस समय कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लगातार घटना का अंजाम देकर चोर निकल जा रहे हैं । किसी को भनक तक नहीं लग पा रहा है । इस समय क्षेत्र की जनता दहशत में है। लोगों का कहना है कि हम लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं । चोरी के साथ-साथ हम लोगों को भी भय बना रहता है कि चोर किसी दिन हम लोगों की हत्या न कर दें। सामान में अंदाजा लगाया जाता हैं कि तीन बक्सा तीन सूटकेस घर से दूर खेत में पड़ा हुआ था ।जिसमें 2 से ढाई लाख के जेवरात गायब था । लोग बहुत प्रयास किए लेकिन चोर भागने में सफल रहे। गौरव सिंह को चोरों द्वारा डंडे से मारा भी गया है । और एक व्यक्ति पिस्टल लगाकर पास में खड़ा हुआ था । जिसे डर के मारा पीड़ित व्यक्ति द्वारा कुछ भी करने पर मजबूर रहा।




