जब तक वेतन नहीं, तब तक काम नहीं

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 3 महीने से वेतन भुगतान न होने से एसआरएन में सफाई कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया ।
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर:चरमराई साफ-सफाई व्यवस्था
वार्डों में गंदगी का अंबार, 3 महीने से वेतन न मिलने से हैं नाराज
वही सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से एस आर एन में गंदगी का अंबार हो गया है। जन वार्डों में गंभीर मरीज भर्ती हैं। वहां भी साफ-सफाई न होने से संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 3 महीने से वेतन भुगतान नहीं किया गया है।
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर के बाहर एकत्र होकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि हॉस्पिटल में जिस ठेकेदार के पास ठेका है वह तीन माह से वेतन नहीं दे रहा है। इससे हमारे सामने परिवार का भरण पोषण करने का संकट खड़ा हो गया है। उधर, कर्मचारियों के हड़ताल के कारण हॉस्पिटल में गंदगी का अंबार लग गया है। वार्डों में भर्ती गंभीर मरीज भी गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा वह साफ-सफाई पर वापस नहीं लौटेंगे।वही स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि उन्हें हड़ताल की जानकारी मिली है। कर्मचारियों से वार्ता चल रही है। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।



