Latest

मीरजापुर पुलिस द्वारा मनाया गया भव्य स्वतन्त्रता दिवस

(अनुराग शुक्ला सुमित पांडे ) मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। 75 वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अजय कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाईन मीरजापुर व कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी एवं राष्ट्रगान गायन किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना/चौकियों पर सम्बन्धित थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी । इसी क्रम में पुलिस कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार द्वारा, थाना को0शहर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय द्वारा, थाना चुनार पर क्षेत्राधिकारी चुनार रामानन्द राय द्वारा, थाना लालगंज पर क्षेत्राधिकारी लालगंज उमाशंकर सिंह द्वारा, थाना को0देहात पर क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र प्रकाश त्रिपाठी द्वारा, थाना मड़िहान पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। रिजर्व पुलिस लाईन्स मीरजापुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात सलामी गार्द द्वारा ध्वज को सलामी दी गयी। इसके पश्चात समस्त पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये दी गयी और संबोधित करते हुए कहा गया कि आज का दिन गौरव व वैभव का दिन है देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है। पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया की अपनी ड्युटी निस्वार्थ भाव से व परिश्रम के साथ मन लगाकर खुश होकर करें । साथ ही इसके पश्चात पुलिस कर्मियों में मिष्ठान वितरण किया गया। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा जनपद मीरजापुर के निम्न पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

*क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का प्रसंशा चिह्न सिल्वर अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा अपने कार्यालय वाराणसी पर पदक लगाकर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।*

03 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन में सम्मान चिह्न लगाकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मु0आ0स0पु0 श्रीराम प्रसिद्धन सिंह यादव पुलिस लाईन मीरजापुर । पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न आरक्षी चालक सर्वजीत सिंह पुलिस लाईन मीरजापुर ।पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मु0आ0स0पु0 लालमणी यादव पुलिस लाईन मीरजापुर ।

*अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा यूपी-112 के 07 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया*

कमाण्डर राम सागर पटेल यूपी 112, मीरजापुर । कमाण्डर छविनाथ यादव यूपी 112, मीरजापुर । सब कमाण्डर ईश्वरचन्द्र सिंह यूपी 112, मीरजापुर । सब कमाण्डर रीता देवी यूपी 112, मीरजापुर । सब कमाण्डर कु0 नीलम कुमारी यूपी 112, मीरजापुर । पायलट विजय कुमार यादव यूपी 112, मीरजापुर । पायलट ओमप्रकाश यूपी 112, मीरजापुर । इसके अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक / उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान चिह्न 44 पुलिस कर्मियों को नामित किया गया है । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस लाईन व विभिन्न शाखाओं में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button