लाखो शहीद हुये आज़ादी की इस लड़ाई में,अंग्रेजों की गुलामी के जंजीरों से आज़ाद कराने में क्रांतिकारियों की भूमिका रही अहम- नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल

(सुमित पांडे ) मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार )। नपाध्य मनोज जायसवाल ने 75वे स्वतंत्रता दिवस पर रविवार की सुबह नगर के विभिन्न स्थलों पर पहुँचकर तिरंगा फहराया।नपाध्यक्ष सबसे पहले लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पहुँचकर ध्वजारोहण किया।इसके बाद नपाध्यक्ष भाजपा कार्यालय पहुँचे।जहां पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया।नपाध्यक्ष सरदार पटेल चौराहा पहुँचकर लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।नपाध्यक्ष ने सरदार पटेल चौराहा,कोतवाली वार्ड के ऐतिहासिक गुदरी में भी पहुँचकर तिरंगा फहराया।नपाध्यक्ष द्वारा संगमोहल चौराहे पर अशोक स्तम्ब का निर्माण कराया जा रहा है।नपाध्यक्ष ने संगमोहल पहुँचकर अशोक स्तम्ब के निर्माण कार्य को भी देखा एवं वार्ड के निवासियों के साथ चौराहे पर ही ध्वजारोहण किया।बता दे पूरे मिर्जापुर में लोग बड़े धूम-धाम के साथ 75वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।जहा नपाध्यक्ष को विभिन्न जगहों पर ध्वजारोहण के लिये बुलाया गया।नपाध्यक्ष ने सभी जगह पहुँच कर तिरंगा लहराया।नपाध्यक्ष ने देश के आज़ादी में शहीद हुये क्रान्तिकारियो के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके बलिदान को याद किया।नपाध्यक्ष ने कहा कि देश अंग्रेजों के अत्याचार से त्रस्त था।अंग्रेजों द्वारा देश के हर कोने से स्वतंत्रता की उठने वाली आवाज को दबा दिया जाता था।कई क्रांतिकारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता और कई क्रांतिकारियों के सीने को गोलियों से छलनी कर दिया जाता था लेकिन फिर भी इन घटनाओं के कारण हिंदुस्तानी डरे नही और उस विषम परिस्थितियों में भी अंग्रेजों के सामने देश को आज़ाद कराने का हौसला बुलंद रखा।आजादी के इस लडाई में हिन्दुस्तानियो ने धर्म-जाति के भेदभाव को छोड़कर कर,एकजुट होकर अंग्रेजों को देश के बाहर का रास्ता दिखाया।क्रांतिकारियों के बुलन्द हौसलों के आगे अंग्रेजी हुकूमत ने घुटने टेक दिये और 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान को आज़ादी मिली।नपाध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के लोगो से शहर को स्वच्छ रखने की अपील भी की।नपाध्यक्ष ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।तभी हमारा शहर सुंदर और स्वच्छ बन सकेगा।नपाध्यक्ष ने 75वे आज़ादी के इस पर्व पर लोगो से वृक्षारोपण करने की भी अपील की।नपाध्यक्ष ने कहा स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे बड़े त्योहार है।देश के इस सबसे बड़े त्योहार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये।इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार मे ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, जिला महामंत्री रवि पाण्डेय,जिला महामंत्री संतोष गोयल,जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, निर्मला रॉय व जिला मंत्री गौरव ऊमर, पिंकी सिंह,नगर पालिका परिषद के सभासदगण व अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश DPM संजय सिंह,व अशोक सिंह पटेल, त्रिभुवन सिंह पटेल, राकेश सिंह पटेल बृजभूषण सिंह पटेल ,राजेश सिंह वीरेंद्र तिवारी सुरेश मौर्य राजेश सोनकर कैलाश बिन्द, राम कुमार चौहान,प्रमोद कुमार,बलराम सिंह शिव कुमार ,किशन कुमार हरिशंकर सिंह सीताराम, राजेश कुमार मनीष कुमार, सचिन कुमार संतोष कुमार ,बमबम,ज्ञान चन्द्र गुप्ता,अशोक जायसवाल, सभासद मो.हलीम ,जितेन्द्र गुप्ता,मनोज अग्रहरि आदि लोग उपस्थित रहे।



