विजिलेंस ने बढ़ाई टीटीई की मुसीबत, जानिए पूरा मामला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। फर्जी रोस्टर प्रकरण पर विजिलेंस की टीम लाइन पर काम कर रहे हैं सभी टीटीई की जांच में जुटा हुआ है।
डीसीएम रोज तलब कर रहे हैं रोस्टर रजिस्टर
रेलवे बोर्ड सीसीएम के खिलाफ हुई शिकायत पर कर रहा जांच
रोस्टर फर्जीवाड़े को तूल देने का मामला पकड़े जाने के बाद सीआईटी लाइन और जांच की जद में आए सभी टीटीई की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। उधर रेलवे बोर्ड सीसीएम उत्तर मध्य रेलवे के ऊपर लगे आरोपों की जांच कर रहा है। जांच के बाद ही कार्यवाही की जाएगी। इस मामले की मॉनिटरिंग रेल मंत्री एवं सीआरवी कर रहे हैं। जांच के उपरांत कई अफसरों एवं टीटीई के ऊपर कार्यवाही संभव है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के प्रयागराज झांसी आगरा कानपुर टूंडला ग्वालियर जैसे स्टेशनों पर विजिलेंस की जांच चल रही है।
*तीनो मंडलों में हो रही जांच*
प्रयागराज मंडल की जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाएं सभी आरोपों की पुष्टि हो चुकी है। इसी तरह झांसी में भी फर्जी रोस्टर मामले में करीब 6 टीटीई संदेह के घेरे में हैं। आगरा कानपुर टूंडला में भी रोस्टर को खंगाला गया जिसमें भारी मात्रा में अनियमितता मिली है। विजिलेंस की टीम लगातार मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों मंडलो में 200 से ज्यादा टीटीई के खिलाफ कार्रवाई होने की संभावना हैं।
*सीनियर डीसीएम की भूमिका पर उठे सवाल*
प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम दो की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। रेलवे सूत्र बताते हैं कि सीसीएम एमएन ओझा एवं सीनियर डीसीएम टू विपिन सिंह की मिली भगत से रोस्टर फर्जीवाड़ा चल रहा था। कई बार शिकायत होने के बाद कार्यवाही न होना दोनों अफसरों को संदेह के घेरे में खड़ा करता हैं। पीएमओ और रेल मंत्रालय में शिकायत के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया। जिसके चलते सीआईटी लाइन एवं रोस्टर को चार्जशीट दी गई। रेलवे सूत्र बताते हैं कि उच्च अधिकारियों के दबाव में जूनियर सीआईटी उत्तम श्रीवास्तव को मंडल का सीआईटी नियुक्त किया गया है। उत्तम को मंडल से 200 किमी दूरी पर तैनात किए जाने का भी आदेश पूर्व सीसीएम कर चुके है। यही हालत रोस्टर पर कार्य कर रहे राकेश रंजन एवं अनंत शर्मा का भी है जो निलंबित सीआईटी लाइन एवं रोस्टर के समय से काम कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि रोस्टर पर अभी भी पूर्व की तरह काम चल रहा है। इसके बाद भी उच्च अफसर आंख बंद कर बैठे है।
*रोज तलब किया जा रहा है रोस्टर रजिस्टर*
रेलवे सूत्रों ने बताया कि लाइन पर कार्य कर रहे टीटीई किस ट्रेन पर चल रहे हैं। इसकी जांच रोज की जा रही है। डीसीएम सभी टीटीई की जानकारी लेने के लिए लॉबी और रोस्टर को चेक कर रहे है। इसके बाद कुछ शातिर दिमाग के टीटीई खुराफात करने से बाज नही आ रहे हैं।



