जूनियर को दी सीआईटी प्रशासन की जिम्मेदारी
सीसीएम को नई जिम्मेदारी के लिए करना होगा इंतजार
( वरिष्ठ संवाददाता ) प्रयागराज। एन सी आर के सीसीएम एम एन ओझा को नई जिम्मेदारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। नए सीसीएम एस के सिंह प्रयागराज आ गए है।
श्री सिंह के सोमवार को पदभार ग्रहण करने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे बोर्ड ने खुर्दा रोड के डीआरएम एस के सिंह को एनसीआर का नया सीसीएम नियुक्त किया है। शिकायतकर्ता ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सीसीएम श्री ओझा को हटाकर जांच कराने की मांग की थी।
महकमे में चर्चाओ का बाजार गर्म
रेल महकमे में दो बड़े अफसरों के तबादले के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। कर्मचारियों का कहना है कि गंभीर शिकायत के बाद सीसीएम को हटाया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर यह चर्चा है कि श्री ओझा का एनसीआर का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसलिए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अब सोमवार को ही इसकी वजह सामने आएगी।
मंडल सीआईटी उत्तम के हटने से खुलेंगे कई राज
प्रयागराज मंडल के सीआईटी उत्तम श्रीवास्तव के ऊपर की गंभीर आरोप है। उत्तम के हटने के बाद कई राज खुलेंगे। यही कारण है उच्च अफसर आदेश के बावजूद पद से नही हटाया गया। ज्ञात हो कि एनसीआर के पूर्व सीसीएम ने एक आदेश में मंडल मुख्यालय से 200 किमी दूर पदस्थ करने को कहा था। टीटीई की डयूटी सहित अन्य अनियमितताओ में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।
रोस्टर प्रकरण पर रोज नया खुलासा हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के गठजोड़ से एनसीआर में भ्रष्टाचार चरम पर है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अपने करीबियों को महत्वपूर्ण पदों पर बिठाया गया। मंडल सीआईटी के बाद सीआईटी लाइन (प्रशासन) के पद वी के सिंह को बिठाया गया हैं। वही सीनियर सीआईटी एन के सिंह को दरकिनार किया गया। वी के सिंह पर कई आरोपों के कारण उन्हें चार्जशीट दी गई है।



