Latest

रोमांचक जीत के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी फ़ाइनल में

 

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय खेल दिवस पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा प्रथम फाइव ए साइड फुटसल (फुटबॉल) प्रतियोगिता के आज पांचवे दिन विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान आज खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने वी बी पी एस (एक्स) फुटबॉल टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 5 – 4 से हराकर फाइनल में जगह बनाया I
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार खेल के प्रथम हाफ में दोनों टीमों ने दो -दो गोल किया खेल के दूसरे हाफ में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने तीन और गोल किये जबकि वी बी पी एस (एक्स) दो ही गोल मार सकी I विजेता टीम की ओर से अखिलेश, आकाश, आयुष्मान ने एक एक जबकि आज़ाद पांडेय ने दो गोल किये वही पराजित टीम की ओर अमन सिंह, मनीष कुमार, कुंदन सिंह, शिवम् केसरवानी ने एक एक गोल किया I प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आज़ाद पांडेय को मिला I
*नॉर्दन फुटबॉल अकादमी -* अखिलेश चंद्र, अतुल यादव, आयुष्मान पांडेय, आज़ाद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव, विवेक I
*वी बी पी एस (एक्स) -* अमन सिंह, मनीष कुमार, हर्षित ओझा, शिवम केसरवानी, प्रथमेश त्रिपाठी, कुंदन सिंह I

Related Articles

Back to top button