Latest
गरीब बच्चों को निःशुल्क कापी पेंसिल, रबर बांटे – बब्बन दुबे

( आनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज 263 शहर दक्षिणी से बब्बन दुबे जी के सौजन्य से बलुआघाट चौराहे के पास गरीब बच्चो को कापी, पेंसिल, रबड़ सायंकाल 5 बजे निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बब्बन दुबे विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कार्यकरणी सदस्य राजेश गुप्ता इस कार्यक्रम के अयोजक समाजवादी व्यापार सभा के नगर सचिव एवं मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद साहू रहे । इस कार्यक्रम में उपस्थित सुरेंद्र कुमार गौतम, राकेश गौतम, अतुल वर्मा, सुनील सिंह रॉविन लोहिया जिहार, धनश्याम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राजू जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।



