Latest

दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल की “इश्क नचाए बीच बाजार” की शूटिंग 7 से सीतापुर में

( अनुराग शुक्ला )लखनऊ (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु से प्रस्तावित दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल स्टारर फिल्म “इश्क नचाए बीच बाजार” का फिल्मांकन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में 7 सितंबर से की जाएगी । यह फिल्म अवध गंगा फिल्म के बैनर तले बन रही है। यह दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल की होम प्रोडक्शन की फिल्म है । इस फिल्म के निर्देशक सचिन यादव हैं और छायांकन विजय आर पांडे कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो संग्राम सिंह पटेल के साथ प्रतिष्ठा ठाकुर, अयाज खान, अनूप अरोड़ा, बृजेश त्रिपाठी, सीपी भट्ट, लोटा तिवारी,विनीत विशाल,मदन चन्द बबलू यादव, चौधरी राम सिंह,रंजीत राज (राणा), सत्यवीर सिंह अभिषेक मिश्रा,रुचि सिंह एवं अन्य कलाकार नजर आयेगे हैं।

दबंग स्टार संग्राम सिंह पटेल मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान बताया कि “इश्क नचाए बीच बाजार एक शुद्ध लव स्टोरी है, साथ में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है। फिल्म के सभी कलाकार एवं तकनीशियन का चयन कर लिया गया है। लगभग लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है और पूरी टीम जोश से भरी हुई है। टीम का जोश देखकर हमें खुद 4 गुना और जोश आ गया है। इस फिल्म में हम दिल लगाकर काम कर रहे हैं । किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यह फिल्म बॉलीवुड सिनेमा के टक्कर की होगी।

Related Articles

Back to top button