रानी रेवती देवी में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इलाहाबाद द्वारा सम्मान

( विनय मिश्रा )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक एवं लायंस क्लब इलाहाबाद आकाश द्वारा संयुक्त रुप से विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे सहित 20 शिक्षकों रमेश चंद्र मिश्रा, जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे, आनंद कुमार, अशोक कुमार मौर्य, अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, पायल जायसवाल, ऋचा गोस्वामी, वाचस्पति चौबे, सत्य प्रकाश पांडे, चंद्रशेखर सिंह, मान सिंह यादव ,सचिन सिंह परिहार, वंशराज सिंह यादव, शशि कपूर गुप्ता, अभिषेक शर्मा एवं मनोज कुमार गुप्ता को स्मृति चिन्ह माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया l लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक की ओर से वरिष्ठ नेत्र सर्जन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉक्टर आर के एस चौहान, लायन धीरेंद्र मिश्रा चार्टर अध्यक्ष एवं वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट एमआर क्लब सचिव ,इंजीनियर मुकुल श्रीवास्तव, लायन माला मिश्रा तथा लायंस क्लब इलाहाबाद आकाश की ओर से चार्टर प्रेसिडेंट लायन पंकज महेश्वरी एवं रीजन चेयरपर्सन लायन वीरेंद्र जायसवाल के हाथों समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया l




