अगले बरस फिर जल्दी आना बैरहना के राजा

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सार्वजानिक गणेश महोत्सव समिति, बैरहना के राजा के संयोजक आशीष पांडेय के अनुसार एकदंत के दरबार में भजन कीर्तन के साथ महिलाओं ने गणपति को फल, नैवेद्य, सिंदूर, अक्षत, हल्दी अर्पित करते हुए सुख समृद्धि की कामना करके हर्षोल्लास में डूबे भक्तगण गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। तत्पश्चात नम आंखों से बैरहना के राजा का विसर्जन किया गया । इस मौके पर उर्मिला पांडेय, अनिता पांडेय, सारिका पांडेय, वंदना पांडेय, निधी पांडेय, डिंपी मिश्रा, प्रीति पाठक (मुंबई), सर्वश्री प्रदीप पाण्डेय संरक्षक, राहुल पांडे कोषाध्यक्ष, कैलाश चंद्र पाण्डेय प्रशांत पाण्डेय, सुमित मिश्रा, ज्योत प्रकाश, राकेश साहू, विशाल शर्मा, हरि शंकर सोनी, पप्पू नैनी, कृष्ण, लक्की, गोपाल, वैभव, गोविंद, श्रीधर पांडेय आदि लोग सम्मिलित रहे।



