आर्य कन्या बालिका इण्टर कालेज, में ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ कार्यशाला का आयोजन

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में विस्मृत शहीद क्रान्तिकारियों की कहानियॉं छात्र/छात्राओं तक पहुंचाने हेतु आर्य कन्या बालिका इण्टर कालेज, में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के आरम्भ में आर्य कन्या बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या डॉ॰ सुधा रानी उपाध्याय, प्रबन्धक पंकज जायसवाल तथा चेयर मैन भारत भाग्य विधाता वीरेन्द्र पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे वीरेन्द्र पाठक ने छात्राओं के सम्मुख प्रयागराज की धरा पर स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी कई घटनाओं को बयां करते हुए शहीद लाल पद्मधर की गाथा के साथ दुर्गा भाभी, सुशीला देवी, शहीद ननका,शहीद त्रिलोकी नाथ कपूर, रमेश मालवीय, लियाकत अली एवं रामचन्द्र के स्वाधीनता से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी दीदी के कार्याें की भी समीक्षा की साथ ही आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रयागराज से संबंधित विस्मृत शहीदों की गौरव गाथा के संबंध में छात्राओं को अवगत कराया।इसके साथ ही भारत भाग्य विधाता के चेयर मैन वीरेन्द्र पाठक जी द्वारा विस्मृत शहीद लाल पद्मधर, चन्द्र शेखर आजाद, त्रिलोकी नाथ कपूर, दुर्गा भाभी, लक्ष्मी दीदी, ननका, रमेश मालवीय, लियाकत अली एवं रामचन्द्र के जीवन वृतान्त एवं देश की आजादी दिलाने में क्या योगदान रहा उस पर प्रकाश डाला और शहीदों के बलिदान से हमें क्या प्रेरणा मिलती है। और क्रान्तिकारियों का उद्देश्य परक जीवन क्या होता है। उस पर प्रकाश डाला तत्पश्चात् समूह चर्चा में खुशी शर्मा, आकांक्षा भारतीया कशिश केसरवानी, आदि छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के कार्यक्रम अधिशाषी मधुकांक मिश्रा के द्वारा किया गया। केन्द्र की ओर से निदेशक प्रो0 सुरेश शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आर्य कन्या बालिका इण्टर कालेज की अध्यापिका श्रीमती रितु अरोरा, रंजना त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद एवं अभिनन्दन किया गया।




