उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 10 अधिकारी प्रोन्नत

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हाईकोर्ट प्रशासन ने उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 10 अधिकारियों को प्रोन्नत किया है। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, विपिन कुमार यादव (लखनऊ), सतीश चंद्र द्विवेदी, दयाराम व छोटेलाल कनौजिया को निबंधक और उप निबंधक जितेंद्र कुमार जायसवाल, फारूक अहमद सिद्दीकी, महीश कुमार दुबे, जिलेदार सिंह व सईद अहमद को संयुक्त निबंधक बनाया गया है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक निरंजन, संयुक्त सचिव विजयानंद द्विवेदी, सहायक सचिव गवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेश यादव, खेल सचिव पंकज कुशवाहा और कार्यकारिणी सदस्य भूपेश गौतम, आकांक्षा पांडेय, वक़ार आलम सिद्धांत साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव, राजकुमार मिश्र, मोहम्मद आज़म, सचिंद्र नाथ, आदिल शमीम, मिठाईलाल सोनकर, अशोक भास्कर व अखिलेश कुमार ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।



