सपा शिक्षक सभा का “संवाद से समाधान की ओर “कार्यक्रम का आगाज हुआ आज

भाजपा राज में शिक्षा चौपट, हजारों शिक्षामित्रों ने की आत्महत्या,हर वर्ग परेशान
सपा सरकार में ही शिक्षकों, शिक्षा मित्रों को मिला सम्मान -डॉ मान सिंह यादव
( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ।आज समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम” बूथवार शिक्षकों की भूमिका -संवाद से समाधान की ओर “कार्यक्रम का आगाज आज झूंसी क्षेत्र के एक गेस्ट हॉउस में आयोजित कर किया गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, वित्त विहीन शिक्षकों, अनुदेशकों, प्रेरकों एवं कर्मचारियों नेआज हाथ उठाकर संकल्प लिया कि आगामी 2022 कें चुनाव में शिक्षा, शिक्षक, छात्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए घर घर, जन जन तक संपर्क एवं संवाद के माध्यम से जन जागरूकता पैदा करेंगे। आगामी चुनाव मेबूथ स्तर पर जिम्मेदारी सँभालने और हर बूथ पर सपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोंगो से अपील करेंगे।
सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव न बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का आगाज करते हुए कहा कि भाजपा राज में शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया गया है। शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार, शिक्षा मित्रों की नौकरी छीन कर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करना, सपा सरकार मेवित्त विहीन शिक्षकों के लिए जारी अनुदान को आगे रोक देना, स्कूल कालेजों को ग्रांट इन एड न देना, अनुदेशकों, प्रेरकों का मानदेय भुगतान न करके मजबूर करना, स्कूल कालेजों में शिक्षण व्यवस्था को सुचारु रूप से चलने न देना जैसे तमाम गलत नीतियों के चलते पूरी शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है ।उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए एक लाख छिहात्तर हजार शिक्षा मित्रों को नौकरी देने, वित्त विहीन शिक्षकों को 200करोड़ मानदेय देने, विषय विशेषज्ञ की बहाली, अनुदेशकों, प्रेरकों को उचित मानदेय देने जैसी योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि शिक्षक सभा से जुड़े लोग प्रदेश भर में कार्यक्रम करके लोंगो को जागरूक करेंगे।डॉ मान सिंह यादव ने आगे कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, बेरोजगार, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों का हित केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका समाज और राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण है।पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल ने बूथ वार चलाये गये कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया।


