श्री दारागंज रामलीला कमेटी के द्वारा आगामी दशहरे का संपूर्ण कार्यक्रम घोषित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटी श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में होने वाले दशहरा महोत्सव के समस्त आयोजन को आज कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव एवं महामंत्री जितेंद्र गौड़ की अनुमति के पश्चात मीडिया प्रभारी तीर्थराज पाण्डेय ने संपूर्ण कार्यक्रम को घोषित किया। कार्यक्रम घोषित करने के पश्चात मीडिया प्रभारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति होने वाले समस्त आयोजन की रूपरेखा स्थान व मार्ग कमेटी के द्वारा सब घोषित कर दिया गया है। अब आगे शासन-प्रशासन की जो गाइडलाइन होगी उसके अनुरूप इस वर्ष का दशहरा महोत्सव होगा। अगर प्रशासन रोड पर दल निकालने एवं मां काली निकालने की अनुमति देगा तो मां काली का प्रदर्शन करने वाले पात्रों का चयन होगा ।अन्यथा मां काली की लीला हेतु पात्र का चयन अध्यक्ष जी व महामंत्री के द्वारा लीला के समय होगा।


