Latest
पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के 10 पदों पर बेटियां चयनित
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग के तहत एलोपैथिक चिकित्साधिकारी ग्रेड 2 के पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के 30 पदों का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया।
13 से 15 सितंबर तक आयोग में आयोजित साक्षात्कार में 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। शेष एससी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए। खास बात यह कि 25 में से 10 पदों पर बेटियों का चयन हुआ है।
टॉप भी महिला अभ्यर्थी वर्तिका अग्रवाल ने किया है। तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: अंकिता सिंह, स्मिता यादव व समीना अहमद हैं। इनके अलावा कल्पना कुमारी, प्रेरणा श्रीवास्तव, पल्लवी पांडेय, दीपशिखा वर्मा, विजयश्री वर्मा और सुमैया अहमद का भी चयन हुआ है।




