Latest

डीएलएड 2021 सत्र की 1.32 लाख सीटें खाली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) 2021 प्रवेश के तीसरे और अंतिम चरण का सीट आवंटन शुक्रवार को जारी कर दिया गया। कुल 228900 सीटों के सापेक्ष 96134 सीटों पर ही अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। शेष आधे से अधिक 132766 सीटें खाली रह गईं। प्रशिक्षण 11 अक्तूबर से शुरू होगा। कोरोना के कारण 2020 सत्र शून्य होने के बावजूद युवाओं ने इस कोर्स में रुचि नहीं ली। कभी नौकरी की गारंटी माने जाने वाले डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) कोर्स को अधिकांश युवा करना नहीं चाहते। अंतिम चरण में डायट की 10600 सीटों में 10134 ही भरी जा सकी। विशेष आरक्षण की 466 सीटें खाली रह गई। वहीं प्राइवेट कॉलेज में 86000 प्रवेश हुए हैं। पहले चरण में 12975, दूसरे में 28384 और तीसरे चरण में 54775 सीटें आवंटित की गई। ऑनलाइन काउंसिलिंग 22 सितंबर से शुरू हुई थी।

Related Articles

Back to top button