प्रयाग महिला व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयाग व्यापार मंडल की इकाई जिला उद्योग महिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदीजी ,अनिता जायसवाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल उपस्थित थी।जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल की अध्यक्ष पद पर अवन्तिका टंडन, महामंत्री पल्लवी अरोरा, कोषाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान,सरिता खुराना, शिखा रस्तोगी ,रागिनी चंदेल, मोनिका गौड़, रंजना मिश्रा, विजेता भाटिया,आदि ने मुख्य रूप से शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण केसरवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर ने सभी को आश्वस्त किया कि सभी की कोई भी समस्या होगा उसका समाधान वरीयता से करेंगे और सरकार द्वारा जो महिलाओं के लिए योजना है उसे भी आप सभी को मुहैया कराएंगे।



