श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में हुआ ,धनुष यज्ञ, राम सीता जय माल, लक्ष्मण परशुराम संवाद

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार)। अति प्राचीन रामलीला कमेटियों में से श्री दारागंज रामलीला कमेटी के ,तत्वाधान में आज दारागंज स्थित बड़ी कोठी के प्रांगण में लीला संयोजक पंडित सियाराम शास्त्री के निर्देशन में, सर्वप्रथम धनुष यज्ञ की लीला हुई, जिसमें देश विदेश के राजा धनुष को तोड़ने के लिए आए हुए हैं। और वह काफी कोशिश और जोर लगाने के बाद भी उसको तोड़ नहीं पाते। अंत में गुरु के आदेश पर प्रभु श्री राम के द्वारा धनुष को तोड़ दिया जाता है। जिस पर वहां उपस्थित लोग प्रभु श्रीराम पर पुष्प वर्षा करने लगते हैं और जय श्री राम का जयकारा लगाते हैं। माता सीता उसके पश्चात जय माल लेकर आती हैं। और प्रभु श्रीराम के गले में जय माल डालती हैं। उसी समय रौद्र रूप में सभागार के अंदर सियाराम मिश्रा परशुराम की भूमिका में प्रवेश करते हैं। और क्रोधित होकर पूछते हैं कि शिव के धनुष को किसने तोड़ा। सभागार में सन्नाटा छा जाता है। तभी लक्ष्मण जी ने कहा कि यह धनुष प्रभु श्री राम ने तोड़ा है। जिस पर लक्ष्मण और परशुराम का भीषण संवाद होता है। और उनके रौद्र रूप को देखकर बच्चे डर जाते हैं। अंत में भगवान परशुराम का क्रोध शांत होता है। और वर वधु को आशीर्वाद देकर विदा होते हैं। आज की लीला यहीं पर संपन्न होती है। कमेटी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कल इसी स्थान पर ऐतिहासिक राम बारात निकाली जाएगी ।और प्रोहित के द्वारा राम सीता विवाह का मंचन किया जाएगा। प्रभु श्री राम और माता जानकी की आरती रामलीला महासंघ के अध्यक्ष फूलचंद दुबे, कोठी के मालिक ठाकुर रंजन सिंह, मूंछ सम्राट दुकान जी के द्वारा उतारी गई ।उक्त अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव ,महामंत्री जितेंद्र गौड़, उपाध्यक्ष अरविंद पांडे, हीरालाल यादव, विजय सोनकर, कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद ,सुरेंद्र गोर धनंजय शुक्ला, पंडित धर्मराज पाण्डेय, मंत्री विक्कू निषाद ,पचू यादव ,पवन यादव आदि उपस्थित रहे।




