Latest

जिला प्रशासन ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से अवैध कब्जा हटाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हाई कोर्ट की सख्ती के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से अवैध कब्जा हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत आजाद पार्क परिसर में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। यह कार्रवाई आज शाम तक चलेगी। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 1975 के बाद आजाद पार्क परिसर में जो भी निर्माण कराए गए हैं, वह सब अवैध हैं। इन अवैध कब्‍जों को तत्काल हटा कर आठ अक्टूबर को सूचित करें।

*आजाद पार्क का गेट बंद कर कार्रवाई शुरू हुई*

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्‍ती के बाद प्रयागराज का जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को आजाद पार्क में दोपहर बाद लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया, गेट पर ही सभी को रोक दिया गया। इसके बाद सभी गेट को बंद कर दिया गया। गेट बंद करने के बाद शहीद चंद्रशेखर आजार पार्क के अंदर हुए अवैध निर्माण को गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर में मंदिर, मस्जिद और मजार अवैध रूप से बनाए गए थे। इसके अलावा प्रयाग संगीत समिति और हिंदुस्तानी एकेडमी की ओर से भी कुछ अवैध निर्माण कराए गए थे। इन निर्माण को भी गिराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button