इलाहाबाद समाचार

समाज मे महिलाओं, मासूमों पर अमानवीय कृत्य के विरोध में निकलेगी जनाक्रोश यात्रा

इलाहाबाद। आज दिनांक 08जुलाई को कन्हैया लाल विद्या मंदिर में सायं 4:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। समाज में महिलाओं बच्चियों से अमानवीय कृत्य के विरोध में सामाजिक जन आक्रोश विषय पर बेहद चर्चा हुई और जन आक्रोश यात्रा निकालने पर सहमति हुई।

जो दिनांक 10 जुलाई 2018 को प्रातः 10:00 बजे दिन मंगलवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज से आरंभ होकर आर्यकन्या चौराहा, मुट्ठीगंज, रामभवन, बहादुरगंज, मानसरोवर, चन्द्रलोक, कोठापार्चा होते हुए वापस आर्यकन्या पर समाप्त होगी।

बैठक में कार्यक्रम संयोजिका वर्षा जी, शिव विशाल गुप्ता, धर्मेंद्र मिश्रा,विभोर रस्तोगी,अजय अग्रवाल, शिवम पण्डित,संघमित्रा जी, विवेक शुक्ला, संजीव जायसवाल, इंजी ज्ञानेंद्र जी, राहुल जी, पवन जी,ममता जी सुधा जी, सुलोचना जी, संगीता जी, विमला जी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button