Latest

सोनिया गांधी वरुण गांधी को एक करने वाला पोस्टर सोशल साइट पर वायरल,प्रयागराज के कांग्रेसी नेता को पड़ा महंगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एक कांग्रेसी नेता ने एक ऐसा पोस्टर वॉयरल किया जिससे अब सियासी भूचाल आने का खतरा पैदा हो गया है। कांग्रेसी नेता इरशाद उल्ला की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल की गई इस पोस्टर में सोनिया गांधी के साथ बीजेपी सांसद वरुण गांधी की फ़ोटो लगायी गयी है. तिरंगे के बैकग्राउंड में बनी इस फोटो पर सबसे ऊपर सुस्वागतम लिखा है।
वायरल फ़ोटो में सोनिया गांधी के साथ बीजेपी सांसद वरुण की फ़ोटो देखी जा सकती है। स्थानी कांग्रेस नेता ने फ़ोटो लगाने के बदले इस कांग्रेसी नेता को पार्टी से बाहर निकालने की चेतवानी दी गयी है. नोटिस में साफ लिखा है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो पार्टी के पद वापस लेते हुए पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो इरशाद उल्ला को लगभग पार्टी से निकालने की तैयारी कर ली गई है। सोनिया गांधी के साथ वरुण गांधी की फ़ोटो जोड़कर वॉयरल करने वाले नेता पर अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष/प्रशासन प्रदीप नारायण द्विवेदी ने नोटिस जारी किया है। इसमें साफ लिखा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बीजेपी सांसद वरुण गांधी का फ़ोटो लगाकर कांग्रेस में स्वागत का जिक्र किया गया है।
विवादित पोस्टर पर शहर अध्यक्ष का बयान नफीस अनवर का भी बयान आया है इस तरह का पोस्टर जिस भी कांग्रेस के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने लगाया है और सोशल साइट पर जो वायरल हो रही है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है और पार्टी से इनको निकसित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button