Latest

हे रावण…पांव ही पकड़ना है तो प्रभु श्रीराम के पकड़ो जहां तुम्हारा कल्याण होगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सर्वप्रथम प्रभु श्री राम का आगमन हुआ तत्पश्चात मोती लाल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रोफेसर एसपी सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट गौरव श्रीवास्तव द्वारा प्रभु श्री राम लक्ष्मण माता जानकी की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके बाद आयोजित प्रतियोगिता जिसमें यूनाइटेड इंस्टिट्यूट की प्रोसेसर ‘शिवानी गुप्ता’ एवं कीर्ति टंडन द्वारा बच्चों से श्री राम पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं । जो बच्चा सही उत्तर देता है । उसे कमेटी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करती है। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। रामलीला निर्देशक श्री सचिन कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत कुंभकरण वध के प्रसंग में कुंभकरण को निद्रा से जगाना एवं रावण संवाद बहुत ही मोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात कुंभकरण का वध कृतिम तरीके से सभी जनमानस को आकर्षित किया पूरी रामलीला मैदान में जनता द्वारा जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाकर लगने लगे ,कुंभकरण वध के बाद मेघनाथ का युद्ध में आना एवं लक्ष्मण को शक्ति लगना बहुत अद्भुत तरीके से प्रस्तुत किया गया । जिसमें कमेटी के मोहन जी टंडन (टंडन भैया )अमिताभ टंडन, राजेश मल्होत्रा सचिन कुमार गुप्ता नीरज मल्होत्रा गिरी शंकर सागर पांडे रवि गुप्ता प्रभाकर उपस्थित रहे ।

 

 

 

 

नई दिल्ली में लव कुश रामलीला प्रदर्शन के लिए पूर्वाभ्यास के दौरान भगवान राम के रूप में तैयार एक कलाकार ( अनुराग दर्शन समाचार )

 

मुंबई में दुर्गा पूजा उत्सव समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी), काजोल देवगन (आर) अपनी मां तनुजा समर्थ (सी) के साथ।( अनुराग दर्शन समाचार )

 

 

 

 

कोलकाता में एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल को कोविड -19 महामारी की थीम पर सजाया गया है।( अनुराग दर्शन समाचार )

Related Articles

Back to top button