Latest

एक्ट्रेस मालविका मोहन ने साड़ी में कराया बोल्ड फोटोशूट

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बियॉन्ड द क्लाउड्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली साउथ एक्ट्रेस मालविका मोहनन अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट से लोगों के दिलों पर छुरियां चलाती हैं। मालविका मोहनन की हर अदा फैंस के भा जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका सिजलिंग अवतार देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो वह पिंक साड़ी में दिख रही हैं। उन्हें अपने लुक को ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर ब्लाकउज से कंप्लीट किया है। मिनिमल मेकअप,नथ मालविका के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

कुछ तस्वीरें मालविका पल्लू गिराकर हॉट अदाएं दिखा रही हैं। मालविका के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। काम की बात करें तो मालविका कुछ समय पहले फिल्म मास्टर में नजर आई थीं। मालविका मोहनन तमिल और मलयालम भाषा की फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने पट्टम पोल से स्क्रीन डेब्यू किया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था। मालविका एक प्रतिभावान अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश कलाकार मानी जाती हैं। केरला में जन्मीं मालविका मुंबई में पली बढ़ीं। उन्होंने मुंबई के विलसन कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है। वो मशहूर कोरियोग्राफर केयू मोहनन की बेटी हैं। हालांकि स्टार किड होने के बाद भी मालविका ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वो अपने साड़ी और मॉडर्न लुक से भी लोगों का दिल चुरा लेती हैं। मालविका ने साल 2013 में मॉलीवुड फिल्म पत्तम पोले के साथ फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर सफल नहीं हो पाई थी।
साल 2017 में मालविका को माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में काम करने का मौका मिला और इस फिल्म के साथ ही उन्होंने लोगों के बीच अपना पहचान बना ली। इस रोल के लिए उनका मुकाबला दीपिका और कंगना से था, लेकिन ये फिल्म उनकी झोली में आ गिरी। इस फिल्म के लिए मालविका ने बहुत मेहनत की थी। उन्होंने महज 15 दिन में 8 किलो वजन घटाया था और रोल मे फिट बैठने के लिए 10 दिन तक अपने बाल नहीं धूले थे।

Related Articles

Back to top button