देश

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में लगी थी भारतीय टीम

नई दिल्ली। थाईलैंड की गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के 12 बच्चों और उनके कोच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मगर, इस काम में लगी भारतीय टीम की उपलब्धि भी कम नहीं है। भारत के इस योगदान की सराहना भारत में थाईलैंड के राजदूत ने मिशन पूरा होने के बाद की।

बताते चलें कि 23 जून को भारी बारिश की वजह से पानी भर जाने की वजह से 12 बच्चे और उनके कोच गुफा में फंस गए थे। गुफा से पानी निकालने के लिए पुणे के हेडक्वार्ट्स की फर्म ने बच्चों के बचाव अभियान के लिए टेक्निकल सपोर्ट दिया था।

भारतीय दूतावास ने थाईलैंड के अधिकारियों से कहा था कि वे किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की विशेषज्ञता का उपयोग गुफा से पानी को निकालने में कर सकते हैं। इसके बाद कंपनी ने भारत के कार्यालय से एक टीम को थाईलैंड भेजा था। वे पांच जुलाई को मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने गुफा से पानी निकालने के लिए अपनी तकनीकी जानकारी और सुझाव दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button