विनोद बाल्मीकि मनोनीत किये गये छावनी परिषद के सदस्य

कैंट बोर्ड के छह वार्डों की कमान उपाध्यक्ष विनोद बाल्मीकि के हांथो
(राजेश सोनकर)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। निवर्तमान पार्षद रंजना बाल्मीकि छावनी परिषद् इलाहाबाद के पति भाजपा नेता विनोद कुमार बाल्मीकि को छावनी परिषद का नामित सदस्य (उपाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैन्ट बोर्ड के सभी सातों वार्ड के (मेम्बर्स) पार्षदों का कार्यकाल फरवरी 2021 में पूरा हो गया था। जबकि वर्ष 2015 में छावनी परिषद का चुनाव हुआ था। 2020, में पुन: चुनाव होना था लेकिन वैश्विक महामारी कोविड 19 के चलते या किसी अन्य वजह से चुनाव नहीं करवाया गया।बोर्ड को बरकरार रखते हुए केन्द्र सरकार की ओर से सातों पार्षदों को छह महीने का एक्सटेंशन देते हुए बोर्ड को यथावत रहने दिया गया,छह महीने की अवधि की समाप्ति के बाद फिर से छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया।यानि पार्षदों की पार्षदी पांच की जगह छह साल चली,जब यह अवधि भी बीत गयी तो सरकार की ओर से इसी वर्ष फरवरी में बोर्ड भंग कर दिया गया। यदि इस वर्ष चुनाव होता तो छह वार्ड। छह इसलिए कि एक वार्ड (वार्ड नम्बर 5 आफीसर लाइन जहां की पार्षद रंजना बाल्मीकि थीं) को सातों वार्ड की लिस्ट से हटा दिया गया है, मतलब एक वार्ड घट गया बचे छह वार्ड।
वार्ड नंबर (1) सदर बाजार (2)आई आई बाजार(काली पलटन) (3) आर ए बाजार (तोपखाना )(4)शम्भूबैरक(6/5 बड़ा बघाड़ा) (6) दारागंज।
सरकार की नयी नीति तहत यदि जब भी कभी आगामी बोर्ड चुनाव होगा तो अपना पसंदीदा उपाध्यक्ष भी छह वार्ड की जनता ही चुनेगी। छावनी क्षेत्र के नागरिकों को दो वोट देने का अधिकार होगा एक पार्षद प्रत्याशी व दूसरा उपाध्यक्ष पद के दावेदारों में से चुनने का मौका। जबकि पहले ऐसा नहीं था चार पार्षद एक साथ मिलकर किसी एक पार्षद का सपोर्ट कर देते थे तो उसे ही उपाध्यक्ष यानि मेयर चुन लिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार भी तीन निवर्तमान पार्षदों के नाम सरकार के पास नामित सदस्य (उपाध्यक्ष) के लिए विचाराधीन थे, लेकिन सरकार ने बृहस्पतिवार की शाम निवर्तमान पार्षद पति विनोद बाल्मीकि को सदस्य घोषित कर दिया। अब विनोद भी जब तक कि दोबारा छावनी परिषद का चुनाव नहीं हो जाता तब तक कैंट बोर्ड की हर बैठक में बराबर से शामिल होंगे। यहां गौरतलब है कि सरकार द्वारा प्रयागराज, देहरादून कानपुर व रानीखेत के सदस्यों के नामों की घोषणा बृहस्पतिवार को ही कर दी थी।
उनके सदस्य बनने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई है बधाई देने वालों का तांता उनके निवास पर लगा हुआ है।



