Latestअतीतदेश

तीन तलाक देकर कमरे में रखा बंद, भूख से रजिया की मौत

बरेली। तीन तलाक से जुड़ा दिल दहला देने वाला एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है। 13 साल की शादी के बाद पति ने दिल्ली से तलाक-तलाक-तलाक कह कर शादी को तोड़ दिया। मगर, महिला पति और घर छोड़कर नहीं जाना चाहती थी।

लिहाजा, गुस्साए पति ने घर आकर उसे एक कमरे में एक महीने के लिए बंद कर दिया। मारा, पीटा और खाना भी नहीं दिया। मगर, करीब एक महीने तक जिंदगी और तीन तलाक की जंग लड़ते हुए रजिया मंगलवार को हार गई।पीड़िता को उसके पति ने बहुत यातनाएं दीं। वो लंबे समय से संघर्ष कर रही थी।

मृतक रजिया की बहन के अनुसार, उसका 6 साल का बच्चा है। रजिया को उसके पति ने फोन पर तलाक दिया था। उसने कहा कि घर में एक महीने बंधक बनाए रखा। इसका पता चलने पर महिला के परिजनों ने उसे रिहा कराया

रजिया की बहन सारा ने कहा कि जैसे ही मुझे सूचना मिली, मैं उसे घर ले आई। हम घटना की रिपोर्ट करने के लिए पुलिस के पास गए। हालांकि, पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। बेहद गंभीर हालत में रजिया को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रजिया का लगभग एक महीने से इलाज चल रहा था।

वह हड्डियों का ढांचा बन गई थी और बोल तक नहीं पा रही थी। उसे इलाज के लिए लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर हो गई और वापस स्थानांतरित कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका छह साल का बेटा अनाथ हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button