Latest

भाजपा राज मे किसान बेहाल, कालाबाजारी करने वाले माला माल: – नरेन्द्र सिंह

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने रबी की बुवाई के समय डी ए पी, यूरिया जैसी आवश्यक रासायनिक खादों के बाजार में कृत्रिम अभाव के चलते किसानों की परेशानी पर सरकार को घेरते हुए कहा है की भाजपा राज में किसान बेहाल है और काला बाजारी करने वाले माला माल हैं। सपा नेता ने जारी बयान में कहा है कि मेजा क्षेत्र सहित जनपद की सभी सहकारी समितियों, किसान सेवा केंद्रों एवं इफ्को के बिक्री केंद्रों पर खाद गायब है जबकि तमाम जगहों पर काला बाजारी करके बिचौलियों द्वारा अधिक दाम लेकर खाद बेचीं जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि क़ृषि विभाग सहित विपणन से जुड़े अधिकारियों, सहकारी समिति के सचिवों की भूमिका की भी जाँच होनी चाहिए। नरेन्द्र सिंह ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार में किसान बुरी तरह से परेशान और बेहाल है।

Related Articles

Back to top button