Latest

कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लूटी वाहवाही

रायबरेली ( अनुराग दर्शन समाचार )। डलमऊ महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई जिसमें सोसाइटी ढेड़ीया पूर्वांचल ने नृत्य कला व उत्कृष्ट ग्रुप कानपुर के द्वारा गणेश वंदना एवं कृष्ण सुदामा लीला का मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया गया। जिस पर उपस्थित सभी दर्शक भाव विभोर हो गए वही अंकित राज ग्रुप के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी उपस्थित सभी दर्शकों ने सराहना की। किया गुप्ता मुराई बाग सलवन रोड के द्वारा दुर्गा स्तुति का कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 18 नवंबर से लगातार चल रहे डलमऊ महोत्सव में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से बरेली, प्रयागराज, कानपुर एवं लखनऊ के कलाकारों के द्वारा नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। चौथे दिन नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश गौड़ एवं पूर्व में डलमऊ में तैनात रहे अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह एवं एसडीएम राजेश कुमार, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज बड़ा मठ एवं स्वामी गीतानंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही व्यवस्थापक के रूप में मेला महोत्सव व्यवस्थापक शुभम गौड़, लिपिक सोहराब अली, शैलेश मिश्रा, पुकुन शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे डलमऊ महोत्सव का कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर तक निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button