Latest

चार साल बाद संस्कृत स्कूल मांडा को मिले तीन अध्यापक

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चार साल बाद सुबोधिनी संस्कृत इंटर कॉलेज मांडा में चयनित तीन अध्यापकों की नियुक्ति होने से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। मंगलवार को सुबोधिनी संस्कृत इंटर कॉलेज में साहित्य विषय के अध्यापक हेतु बाल कृष्ण मिश्रा, आधुनिक विषय के लिए शशि भूषण द्विवेदी और व्याकरण हेतु रामेश्वर त्रिपाठी को जिले से चयनित करके नियुक्त किया गया। वर्ष 2016 में इस विद्यालय के प्रधानाचार्य ओंकारेश्वर प्रसाद द्विवेदी, व्याकरण आचार्य चंद्र शेखर पांडेय व साहित्य अध्यापक राम बिहारी मिश्रा सेवा निवृत्त हो गये थे।तभी से इस विद्यालय का संचालन किसी तरह हो रहा था।इस विद्यालय की देखरेख के लिए सिरसा संस्कृत विद्यालय के सहायक अध्यापक कृपा शंकर को बतौर प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। मंगलवार को विद्यालय में नव नियुक्त तीनों अध्यापकों को कार्यभार सौंपा गया।इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओंकारेश्वर प्रसाद द्विवेदी, दीनदयाल द्विवेदी विजय शंकर द्विवेदी, ज्ञानेश्वर शास्त्री, रामलाल बिंद, अभिषेक मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे । लोगों में काफी खुशी रही ।

Related Articles

Back to top button