Latest

नरेन्द्र सिंह बने सपा के प्रदेश सचिव

प्रयागराज़ (अनुराग दर्शन समाचार )। वरिष्ठ समाजवादी नेता, स्व जनेश्वर मिश्र के सहयोगी रहे मेजा विधानसभा क्षेत्र के भड़ेवरा गांव निवासी नरेन्द्र सिंह को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। श्री सिंह लम्बे अरसे से छात्रों,किसानों सहित आम जन की समस्याओं को लेकर संघर्ष की मिशाल माने जाते हैं। समाजवादी विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर, चिंतन शिविर एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जनता में लोकप्रिय बने हुए हैं। नरेंद्र सिंह को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सपा जनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों में भारी उल्लास है।

Related Articles

Back to top button