Latest
सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह का आगमन आज

जिला कार्यालय सहित कई स्थानों पर होगा स्वागत
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह के प्रथम नगर आगमन पर शुक्रवार को सपा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतको द्वारा विभिन्न स्थानो पर भव्य स्वागत किया जायेगा। नरेन्द्र सिंह लखनऊ से सुबह चलकर लगभग 10:30बजे फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर पहुंचेंगे जहाँ पार्टी जनों द्वारा फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया जायेगा। तदुपरान्त प्रदेश सचिव सीधे पार्टी कार्यालय जार्ज टाउन पहुंचेंगे जहाँ जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।


