गंगा से चलता है सभी प्रकार के जीवों का जीवन: रोहित उमराव

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा के किनारे रहने वाले मछुवारों का जीवन चलता है। इतना ही नहीं गंगा जल की स्वच्छता में डालफिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उक्त बातें रविवार सुबह संगम की धरती पर किला घाट पर आयोजित नीलकण्ठ गंगा परिक्रमा सम्पन्न समारोह को सम्बोधित करते हुए रोहित उमराव ने कही। उन्होंने बताया कि नीलकंठ गंगा परिक्रमा लगभग 6500 किलोमीटर चलकर टीम के सदस्यों ने गंगा के तटों एवं गंगा जल में जीने वाले जीवों के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के अनुभव प्राप्त किया। इसके साथ ही यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करने का भी कार्य करते रहे।
समापन कार्यक्रम के अवसर पर नीलकंठ गंगा परिक्रमा से जुड़े कर्नल आर.पी.पाण्डेय, उनकी पत्नी, हिरेन पटेल किसान, मिलिन्द गुन्जन मनस्वीम, श्याम सरोज फाउण्डेशन से जुड़े सभी सदस्य एवं गंगा समग्र समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम आशीष, गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़ी अनामिका चौधरी, एनएनसी के छात्र एवं सेना के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




