अमीरे शरियत ने अपने हाथों से जीशान रहमानी के सर पर दस्तारे फजीलत बांधी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बताते चलें के जीशान रहमानी इलाहाबाद जिले के असरौली गांव के रहने वाले हैं इन्होंने ने 2018 में भारत की मशहूर इस्लामिक यूनिवर्सिटी जामिया रहमानी मुंगेर बिहार से फजीलत की तालीम हासिल की और अभी इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन की तालीम हासिल कर रहे हैं आज जामिया रहमानी के इजलास में अमीरे शरियत ने खुद अपने हाथों से जीशान रहमानी के सर पर दस्तार बांधी और दुआएं दी इस दौरान मुख्य रूप से अमीरे शरियत बिहार उड़ीसा झारखंड अहमद वली फैसल रहमानी सज्जादा नशीन खानकाह रहमानी मुंगेर मौजूद रहे और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सिगरेटरी मौलाना उमरैन महफूज रहमानी शेख उल हदीस जामिया रहमानी मुफ्ती मोहम्मद अजहर साहब और नायब अमीरे शरियत मौलाना शमशाद रहमानी काजिए शरीयत मौलाना अंजार आलम कासमी मशहूर इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती सोहराब साहब आदि लोग उपस्थित रहे।




